भिवानी: भिवानी के हनुमान गेट पर बाबा नाथू नाथ मंदिर में घुसकर अज्ञात चोरों ने चुराई दान पत्र से ₹60000 की नगदी
सहदेव पुत्र स्वर्ण कुमार हनुमान गेट निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं बाबा नाथू नाथ मंदिर में पुजारी का काम करता हूं।अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर दान पात्रों से करीब ₹60000 के नगदी चुरा ली।इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, उनके चोरी किए गए पैसे बरामद किया जाए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।