भिवानी: भिवानी जिले में मान्यता के बिना बच्चों का दाखिला करने वाले स्कूलों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कारवाई जिला शिक्षा अधिकारी
DEO नरेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशानुसार शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी संस्था या स्कूल सत्र 2024-25 में ऐसा कोई स्कूल, जिनके पास शिक्षा विभाग द्वारा मानता नहीं है, वे बच्चों का दाखिला न करें। यदि बिना मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्था बच्चों का दाखिला करती है तो कार्यवाही की जाएगी।