भिवानी: गांव प्रेम नगर में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रोमांचक हुए मुकाबले
गांव प्रेम नगर में आज शुभारंभ उपरांत उपस्थित खिलाडिय़ों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोहताश चौहान ने कहा कि खेलों से स्फूर्ति एवं उत्साह का संचार होता है। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार खिलाडिय़ों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हमेशा तत्पर है।