हरिद्वार: टिहरी विस्थापित कॉलोनी से रानीपुर पुलिस ने 720 पव्वे देशी शराब के साथ चमोली निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को टिहरी विस्थापित कॉलोनी से 720 पव्वे देशी शराब के साथ चमोली के रहने वाले एक आरोपी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया और इसके कब्जे से शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।