हरिद्वार: पर्यटन विभाग द्वारा हरिद्वार क्षेत्र के होटल, ढाबों पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान के लिए किया गया प्रेरित
पर्यटन विभाग द्वारा आज हरिद्वार क्षेत्र के होटल एवं ढाबों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत होटल एवं ढाबों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई और उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया गया। आपको बता दें कि हरिद्वार की सीडीओ प्रतीक जैन को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप कार्यक्रम का नोडल बनाया गया है।