हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 150 पव्वे किए बरामद
लोकसभा चुनाव के मध्य नजर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र से आज दो शराब तस्करों को दबोच लिया, जिनके कब्जे से कुल मिलाकर देसी शराब के 150 पव्वे भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए और मुकदमे दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया गया।