रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के पाती गांव में जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाती गांव में जल संकट की समस्या को लेकर गुरुवार की संध्या 6 बजे चेंव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक प्रमोद कुमार सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया।विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।