🚩 हल्द्वानी में प्श्रीराम की भव्य बारात, 20 हजार से अधिक रामभक्तों के शामिल होने का दावा! 🚩🙏
हल्द्वानी में श्रीराम की भव्य बारात ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। 🧡 अयोध्यापुरी से जनकपुरी यानी रामलीला मैदान तक निकली इस भव्य बारात में आकर्षक धार्मिक झांकियां, गूंजते जय श्रीराम के जयकारे और जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से आयोजित इस बारात का शहर में 25 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। ब्रह्मा-विष्णु-महेश, हनुमान जी, बाबा नीम करौली जी, शेरावाली माता, महाकाल और खाटू श्याम सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। 🚩🌸
इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक एकता की अनूठी झलक देखने को मिली।
📍 देखिए हल्द्वानी से i7News की खास रिपोर्ट।
#Haldwani #ShriRamBarat #JaiShriRam #RamBhakt #HaldwaniNews #UttarakhandNews #RamLeela #ReligiousEvent #SanatanDharma #CulturalUnity #i7News #i7NewsUK
Haldwani, Nainital | Oct 11, 2026