मांझी: तकनीकी खराबी से मांझी हॉल्ट पर 3 घंटे खड़ी रही बलिया पाटलिपुत्र मेमू ट्रेन
Manjhi, Saran | Aug 19, 2026 छपरा बलिया रेलखंड के मांझी हॉल्ट पर बुधवार को बलिया पाटलिपुत्र 63334 मेमू ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण करीब 3 घंटे तक खड़ी रही। इससे कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुक गई।जानकारी के अनुसार ट्रेन बकुलहा स्टेशन से करीब 2:35 बजे रवाना हुई मांझी रेलवे पुल के समीप विद्युत रजिस्टर्ड आर्म टूटकर ट्रेन के पेंडुलम में फंस गया और ट्रेन 2:45 में पहुंचकर रुक गई।