मधेपुरा के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर मधेपुरा मुख्यालय और मुरलीगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पत्रकारों समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उनकी पत्रकारिता, जनसरोकार और समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के योगदान को याद किया। एक साल बाद भी उनकी स्मृतियां पत्रकारिता जगत में जीवित हैं।
#Hashtags
#Madhepura #ShankarKumarSuman #Journalist #NJA #MadhepuraNews #BiharNews #Journalism #Tribute #KosiNews #NavBihar24