जमुई की घटना के विरोध में फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
फारबिसगंज। जमुई जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा पहाड़/राजपुरा इलाके में 19 सितंबर की शाम हुई कथित घटना के विरोध में फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब चंद ऋषि देव ने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीन पर ऐसी घटनाएं व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने तथा मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
फारबिसगंज विधानसभा मीडिया प्रभारी अमन रजा ने कहा कि ऐसी घटनाओं से आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। सरकार और प्रशासन को केवल बयान या कार्रवाई की घोषणा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।
धरना-प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चंद ऋषि देव, फारबिसगंज विधानसभा मीडिया प्रभारी अमन रजा, सेवादल प्रखंड अध्यक्ष साकिब राजा, पंचायत अध्यक्ष जफिल, मंडल अध्यक्ष सदाब अंसारी, प्रखंड सचिव दिलनवाज, मो. बरकत अली, असलम शेफ, जाकिर हुसैन, मितन ऋषिदेव, गयान्द ऋषिदेव, डोमि ऋषिदेव, नसीम, साहिद आलम, दिलसाद, पप्पू शर्मा, जितेन्द्र मंडल, बासो मंडल, प्रदीप दास, चंदेसवर मंडल, जाबुल मस्तान एवं दुर्गा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Araria, Araria | Sep 22, 2026