पेशरार: सदर अस्पताल में लापरवाही: 11 अप्रैल के बाद डॉक्टरों की उपस्थिति सूची अपडेट नहीं
लोहरदगा सदर अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 9 अप्रैल को उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद सुधार की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन वर्तमान स्थिति में उनके निर्देशों का उल्लंघन देखने को मिल रहा है। जिले के सुदूरवर्ती पेशरार प्रखंड सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों और शहर से बड़ी संख्या में मरीज, खासकर महिलाएं,