कोंडागांव: अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस पर कोंडागांव में बच्चों को कराया गया योगाभ्यास, मद्यपान ना करने बच्चों ने किया शपथ
अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डीएनके मैदान एवं विकासनगर स्टेडियम मैदान में बच्चों के लिए विशेष योगाभ्यास एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएनके मैदान एवं विकासनगर स्टेडियम मैदान में विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों को धूम्रपान, तंबाकू के प्रयोग एवं मद्यपान से होने वाले नकारात्मक परिणामों के बारे में बताया गया।