कोंडागांव: स्कॉर्पियो में गांजा की तस्करी करते मध्य प्रदेश का गांजा तस्कर चढ़ा केशकाल पुलिस के हत्थे, 63 KG से अधिक गांजा बरामद
कोंडागांव जिले के केशकाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाने के सामने चेकिंग के दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोक कर चेकिंग करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। जिसका कुल वजन 63 kg से भी अधिक है। जिसकी कीमत ₹6,30,000 एवं स्कॉर्पियो की कीमत लगभग ₹12 लाख, कुल जुमला ₹18,30,000 आंकी गई है।वहीं आरोपी ने अपना नाम कपिल अहिरवार निवासी सागर मध्यप्रदेश बताया।