कोंडागांव: MP का गांजा तस्कर कोंडागांव में गिरफ्तार: 64 किलो गांजा जब्त, लग्जरी कार से कर रहे थे तस्करी
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से करीब 6 लाख 30 हजार रुपए के 64 किलो गांजा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा था, जो छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहा था। इसी बीच केशकाल में पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। आरोपियों