कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई नक्सल प्रभावित पुनर्वास समिति की बैठक
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नक्सल प्रभावितों को शासकीय पदों में नियुक्ति देने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास की स्वीकृति तथा उनके बच्चों को शिक्षा एवं छात्रवृत्ति प्रदान करने का कार्य भी प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में भी नक्सल पीड़ितों के बच्चों के लिए सीटें आरक्षित रखने की बात कही है।