बड़ौदा: बड़ौदा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए
Badoda, Sheopur | Mar 17, 2025 श्योपुर - कलेक्टर अर्पित वर्मा सोमवार को अचानक दोपहर 2:00 बजे बड़ौदा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गए जिन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया बीसीजी तथा मीजल्स और रूबेला के टीके लगाए जाने हेतु टीकाकरण कवरेज बढ़ाए जाने के निर्देश दिए