मुंगावली: कनावटा गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
कनावटा गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, कनावटा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार को शाम लगभग 5 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।