हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं से रखें समन्वय, समय पर मिले उपचार : कोचर
चूरू, 28 जुलाई। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला परिषद में जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ श्वेता कोचर ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि जिले में हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं से सम्पर्क कर समय पर जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध रहे। इसके लिए चिकित्सा प्रभारी अधिकारी अपने चिकित्सा संस्थान क्षेत्र में हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की पहले से लाइन लिस्ट रखें। इसी के साथ बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर उपचार दिया जाए।
सीईओ ने सभी जिला व उप जिला अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के आंकड़ों की समीक्षा की उन्होंने संस्थागत प्रसवों की जानकारी लेते हुए संस्थागत प्रसव बढ़ाने तथा टीकाकरण गतिविधियों का एनालिसिस कर टीकों के गैप को कम करने की बात कही। लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में आमजन को अधिकाधिक जागरूक कर लाभान्वित करने, टीकाकरण, परिवार कल्याण, मातृ— शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, एम्बुलेंस सेवाओं, टीकाकरण सहित बिन्दुओं पर चर्चा कर विस्तृत निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ मनोज शर्मा ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
इस दौरान राजकीय डीबी जनरल अस्पताल अधीक्षक डाॅ दीपक चौधरी, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डाॅ वेदप्रकाश, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ प्रवीण झुरिया,आरसीएचओ डॉ शशांक चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशीष खण्डेलवाल, संग्राम सिंह, बीसीएमओ डॉ मनीष तिवाड़ी, डाॅ मनोज झाझड़िया, डाॅ भूपेन्द्र मेघवाल, डाॅ जसवंत, डाॅ जगदीश सिंह भाटी, पीएमओ रतनगढ़ सुरेन्द्र कुमार, डीपीसी प्रेमशंकर शर्मा, जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक राजकुमार बैरवा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी व बीपीओ मौजूद रहे।
Bidasar, Churu | Jul 28, 2026