संदेश: अरुणाचल में शहीद हुआ जनेसरा का वीर बेटा, कुंदन की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, 'भारत माता की जय' से गूंज उठा क्षेत्र
संदेश विधानसभा क्षेत्र के जनेसरा गांव के वीर सपूत अग्निवीर कुंदन कुमार ने अरुणाचल प्रदेश में देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके असमय निधन की खबर से पूरा संदेश क्षेत्र शोक और पीड़ा में डूब गया। जिस बेटे ने देश की रक्षा के लिए तिरंगा थामा था, उसी वीर सपूत के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही हर आंख नम हो गई और माहौल गमगीन हो उठा।