सहजनवा: सहजनवा के भीमापार गांव में टिल्लू पंप स्विच ऑन करते समय 54 वर्षीय राजेश कुमार शुक्ल की करंट लगने से हुई मौत
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमापार गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक दुखद हादसा हो गया। घर में लगे टिल्लू पंप पर स्नान करने के लिए स्विच ऑन करते समय राजेश कुमार शुक्ल (54 वर्ष) पुत्र शिव प्रसाद शुक्ल अचानक करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।