सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में कार्यपालक सहायक की मौत के बाद सड़क जाम और आगजनी मामले में प्राथमिकी दर्ज
सिंहेश्वर के बड़हरी चौक पर एनएच-106 जाम और आगजनी मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यपालक सहायक राजू सरदार की सड़क हादसे में मौत के बाद लोगों ने शव रखकर करीब छह घंटे तक सड़क जाम किया था। प्रशासन के समझाने के बावजूद हंगामा जारी रहा। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।