भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भाजपाइयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई
समानता और सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर मंगलवार को भाजपा जिला संगठन ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया के सान्निध्य में अम्बेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।