सुल्तानपुर: सुल्तानपुर शहर से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को बरौसा चौराहे के समीप मारी टक्कर, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
सुल्तानपुर से घर जाते समय कादीपुर के बनके गांव निवासी अभिषेक (32) पुत्र नन्दूराम को बरौसा चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक बुरी तरह चोटिल हो गये। लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। जहां डाक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद गंभीर हालत देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।