सुल्तानपुर: दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले को उम्रकैद, दीवानी न्यायालय के पास 6 साल पहले बस में मिली थी बच्ची
अभियोजन के अनुसार दीवानी न्यायालय के पास खराब ख़डी बस में 18 जून 2017 को सीट के नीचे एक बच्ची का शव मिला था। बस मालिक लालजी शुक्ला ने कोतवाली नगर में सूचना दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की पुष्टि हुई थी। महेश तिवारी निवासी महेदिया थाना जयसिंहपुर को गिरफ्तार किया था।