सुल्तानपुर: कुड़वार ब्लॉक सभागार में हुआ प्रधान संघ अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह, अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कुड़वार ब्लॉक पर प्रधान संघ अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, उपाध्यक्ष अभय सिंह, सचिव पवन यादव, कोषाध्यक्ष अनंत राम चौरसिया, संगठन मंत्री मोहम्मद सलीम आदि पदाधिकारी ने शपथ ली। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, इसौली विधायक ताहिर खान सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।