सुल्तानपुर: पूर्व BDO से जिरह नहीं करने पर विशेष मजिस्ट्रेट ने पूर्व विधायक संतोष पांडे पर लगाया ढ़ाई हजार रुपए जुर्माना
लंभुआ के पूर्व सपा विधायक रहे संतोष पांडेय के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमे MP-MLA के विशेष न्यायालय में लगे थे। विशेष लोक अभियोजक वैभव पाण्डेय ने मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व BDO से जिरह नही करने पर उन पर 2500 रुपए का जुर्माना लगा है। दोनों मामले लंभुआ कोतवाली क्षेत्र व कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से है जुड़े।