सुल्तानपुर: चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपित की जमानत निरस्त, भाजयुमो जिलाध्यक्ष का चचेरा भाई है आरोपी
जयसिंहपुर सामुदायिक केंद्र पर तैनात रहे संविदा कर्मी चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय नरायन व उसके ड्राइवर संदीप की जमानत पर वादी के अधिवक्ता संतोष पांडे ने जमानत के विरोध में बहस की। दोनों की जमानत निरस्त कर दी गई है। बीते सितंबर माह में कोतवाली नगर के शास्त्री नगर में घटना अंजाम पाई थी।