जगदलपुर: सक्ती जिले में गोलीकांड की घटना पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल, कानून व्यवस्था पर चिंता जताई
जांजगीर-चांपा के सक्ती जिले से एक बड़ी वारदात में बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर फायरिंग कर दी. इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। इस घटना पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देते हुए ,प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं ।