दातागंज: दातागंज कस्बे में एक ढाबे पर शराब के नशे में झगड़ा, मारपीट में दो लोग हुए घायल
दातागंज में देर शाम कस्बे में एक होटल पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष का एक व्यक्ति सिर फटने से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष का व्यक्ति पहले से ही शराब के नशे में था, जबकि दूसरा पक्ष होटल पर पहुंचा था। इसी दौरान क