देवेंद्रनगर: जल निगम की लापरवाही से गढ़ी पड़रिया के घुसरहा मोहल्ले में जलभराव का खतरा, ग्रामीणों में चिंता
गढ़ीपड़रिया ग्राम पंचायत गढ़ीपड़रिया के घुसरहा मोहल्ले में जल निगम की लापरवाही के कारण इस वर्ष भारी जलभराव की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम द्वारा पुल के ऊपर बिछाई गई पाइपलाइन को ढंकने के लिए लगभग एक फीट ऊंची कंक्रीट की दीवार बना दी गई है, जिससे पुल की जल निकासी क्षमता प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बृंदाब