सहजनवा: सहजनवां पुलिस ने दहेज हत्या मामले में पति समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सहजनवां पुलिस ने मु0अ0सं0 257/2026, धारा 85, 80(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े मामले में यह गिरफ्तारी की।