जनपद बस्ती के उत्कृष्ट 45 शिक्षकों को मिला सुमन मिश्रा #एड़ूलीडर्स_सम्मान
डान वास्को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी और एडी बेसिक संजय शुक्ल ने शिक्षकों के प्रयासों को सराहा और प्रदान किया सम्मान
#शिक्षक_दिवस के उपलक्ष्य में डान वास्को स्कूल में एडूलीडर्स के सहयोग से जिले में उल्लेखनीय कार्य कर रहे 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को श्रीमती सुमन मिश्रा एडूलीडर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इन सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
#DawnVascoSchool
#एड़ूलीडर्स_शिक्षक_सम्मान_2026
#TeachersDay2026