बरेली: बरेली छावनी को मिला ODF++ का दर्जा, नए अध्यक्ष ने संभाली कमान
बरेली छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में ब्रिगेडियर ए.पी.एस. भदौरिया ने नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। बैठक में परिषद को स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में बेहतर कार्यों के लिए ODF++ का प्रारंभिक दर्जा मिलने की जानकारी दी गई। साथ ही परिषद के सभी वाहनों के बीमा, पीयूसी और फिटनेस प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई।