इटकी: इटकी के कुरगी लैम्पस से पौने दो लाख रुपये का धान चोरी
Itki, Ranchi | Jun 1, 2024 इटकी प्रखंड के कुरगी गांव स्थित लैम्पल का रोशनदान तोड़कर चोरों ने एक लाख 73 हजार 250 रुपये का 150 पैकेट धान चुरा लिया। लैम्पस अध्यक्ष सोमा उरांव ने बताया कि गुरुवार को लगभग दो बजे लैम्पस का गोदाम खोलकर देखा तो चोर सीढ़ी के सहारे रोशनदान का लोहा काटकर अंदर घुसे और धान का पैकेट निकालकर फरार हो गए।