इटकी: रांची सिविल कोर्ट में दुष्कर्म मामले के आरोपी ठोस साक्ष्य के अभाव में बरी
Itki, Ranchi | May 28, 2024 दुष्कर्म मामले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी परवेज अंसारी को न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की अदालत ने ठोस साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। परवेज पुंदाग थाना क्षेत्र के दीपा टोली का रहनेवाला है। परवेज पर शादी का झांसा देकर अपने रिश्तेदार वयस्क महिला से यौन संबंध बनाने का आरोप था।