इटकी: इटकि निवासी से रातू रोड में बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये छीने
Itki, Ranchi | May 30, 2024 शहर के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रातू रोड दुर्गा मंदिर के समीप से दिनदहाड़े बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर डेढ़ लाख रुपये छीन लिए।इस संबंध में पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी निवासी रंजीत सिंह ने पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।