इटकी: हरमू रोड स्थित गौशाला न्यास रांची की कार्य समिति की बैठक
Itki, Ranchi | May 27, 2024 रांची गौशाला न्यास में प्रात: 10.30 बजे चिन्मय मिशन रांची के आचार्य पूज्य स्वामी परिपूर्णानंद ने गौ पूजन एवं गौ सेवा कर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात प्रथम कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई इसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने आए हुए पदाधिकारियों, ट्रस्टी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।