इटकी: खंभा गांव में हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंदकर किया नष्ट
Itki, Ranchi | May 25, 2024 इटकि प्रखंड के गांवों में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। खंभा गांव में हाथियों ने किसानों की फसलों को खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथी आने की सूचना पर ग्रामीण एकजुट होकर खदेड़ना शुरू किया। हाथी रानीडीह गांव स्थित नदी पार कर किसानों के खेतों में पहुंचे और फसलों नुकसान पहुंचाया।