इटकी: इटकीके के तिलकसूती गांव में भोक्ताओं ने श्रद्धालुओं की भीड़ पर बिखेरे लोक कल्याण के फूल
Itki, Ranchi | May 27, 2024 तिलकसूती गांव के मंडा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को मंडा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोक्ताओं ने भीड़ पर लोक कल्याण के फूल बिखेरे। शाम पांच बजे पट भोक्ता दिनेश उरांव लकड़ी के झूले पर बंधकर दर्शनार्थियों की भीड़ पर लोक कल्याण के फूल बिखरने की शुरुआत की।