भेलूपुर पुलिस ने 5 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से चोरी के 13 टायर रिम के साथ बरामद
थाना प्रभारी भेलूपुर के कुशल नेतृत्व थाना भेलूपुर पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत टायर चोरी के मुकदमों से संबंधित चोरी के 13 टायरों के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा मंगलवार एक बजे के आसपास किया गया। पुलिस ने आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। भेलूपुर पुलिस ने बताया कि पिछले दो महीना से लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।