हिलसा: लक्ष्मी बिगहा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पति-पत्नी जख्मी
Hilsa, Nalanda | Jul 15, 2026 जमीन विवाद को लेकर मारपीट पति-पत्नी जख्मी। हिलसा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने पति-पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान लक्ष्मी बिगहा गांव निवासी जवाहर प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार एवं संजीव कुमार के 21 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी के रूप में की गई है।