बरेली: चुनावी धांधली के आरोपों पर सपा ने किया हल्लाबोल, चौकी चौराहा पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों के बीच समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौकी चौराहा पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए