मंदसौर: गांधी चौराहा पर पुलिस पेंशनर्स का प्रदर्शन, जंतर-मंतर हिंसा के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
मंदसौर में मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर संघ और सर्व समाज के सदस्यों ने गांधी चौराहा पर प्रदर्शन कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मियों पर हुए कथित हमले का विरोध जताया,प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की,