फिरोजाबाद चाउमीन उधार न देने पर दबंगो ने सरेआम तमंचा लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि जनता का गुस्सा दबंगों पर भारी पड़ गया।
मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के झील की पुलिया के पास का है। जानकारी के मुताबिक, विमल नामक दबंग युवक चाउमीन की दुकान पर पहुंचा और उधार चाउमीन मांगने लगा । दुकानदार ने जब उधार देने से मना किया, तो दबंग का पारा चढ़ गया।ओर गाली गलौज करने लगा। उसके बाद कुछ मिनट बाद दबंग देशी कट्टा से लेस ओर कुछ साथियो क़े साथ पहुंच गया, ओर सरेआम देशी तमंचा लहराने लगे।दबंगों की इस गुंडागर्दी से बाजार में हड़कंप मच गया। इस हमले में संजय और विकास नाम के दो लोग घायल हुए हैं।
लेकिन इस बार दबंगों की यह हेकड़ी ज्यादा देर नहीं चल सकी। तमंचा देखकर भागने के बजाय वहां मौजूद भारी भीड़ ने हिम्मत दिखाई और घेराबंदी करके एक आरोपी को रंगे हाथों देशी तमंचे के साथ दबोच लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी।इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दबंग तमंचा लहरा रहा था और बाद में भीड़ ने उसे सबक सिखाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम बिमल है। घटना शनिवार की शाम करीव 7 बजे की बताई जा रही है