हलसी: हिमाचलडीह गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
रविवार अपराह्न 2 बजे हलसी-सिकन्दरा मुख्य मार्ग में हिमाचलडीह गांव हनुमान मंदिर के समय पर एक बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई.हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल की पहचान सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी नंदन कुमार एवं शेखपुरा जिला के भादौस गांव के रहने वाले सत्यम कुमार के रूप में हुई. सत्यम को लखीसराय से पीएमसीएच रेफर किया गया है.