धार: धार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित, कलेक्टर ने कहा- जो CHO कार्य नहीं कर रहे, उन्हें सेवा से बाहर करें
Dhar, Dhar | Jul 10, 2025 कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपातकालीन स्थिति में अपने निजी वाहन से किसी गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाता है, तो उसके द्वारा किए गए खर्च की व्यवस्था रेडक्रॉस के माध्यम से की जाए।