पीलीबंगा: 720 किलो डोडा पोस्त तस्करी मामले में गोलुवाला पुलिस ने दो ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
विशेष अभियान "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत गोलूवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि करीब तीन साल से फरार चल रहे 720 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त तस्करी के मामले में दो ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश कुमार, निवासी लिखमीसर, और भागीरथ राम, निवासी रोही सरणायत, थाना के रूप में हुई है।