चान्हो: जनगणना एवं SIR अभियान को सफल बनाने के लिए झामुमो की बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
Chanho, Ranchi | Jun 1, 2026 सोमवार दोपहर तीन बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा चान्हो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद आजाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनगणना एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची में सुधार कार्य में सहयोग करने की अपील की गई...