हुज़ूर: भोपाल के कोलीपुरा बरखेड़ी इलाके से पुलिस ने 16 साल से बंधक महिला का किया रेस्क्यू
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2024 भोपाल के कोलीपुरा बरखेड़ी इलाके से पुलिस ने 16 साल से कैद एक विवाहित महिला को रेस्क्यू किया है। पुलिस को मामले में पीड़िता के पिता ने शनिवार शाम 4 बजे सूचना दी थी। महिला थाना पुलिस ने जहांगीराबाद पुलिस की मदद से कोली मोहल्ले के एक घर से बेहद गंभीर हालत में महिला को रेस्क्यू किया। फिलहाल वह कुछ भी बोलने या बताने की स्थिति में नहीं है।